श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह समिति की निकाली जन-जागरण शोभायात्रा
संवाद सहयोगी अतर्रा श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह समिति के नेतृत्व में समर्पण व जन-जागरण शो
संवाद सहयोगी अतर्रा : श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह समिति के नेतृत्व में समर्पण व जन-जागरण शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जिसमे विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस, हिदू वाहिनी, भाजपा सहित नगरवासियों ने शोभायात्रा यात्रा में भाग लिया।
श्रीराम मंदिर निर्माण में सबकी भागीदारी करने के लिए बुधवार को समिति ने शोभायात्रा निकाली।उक्त शोभायात्रा गौराबाबाधाम से प्रारंभ हुयी। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बदौसा रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में समाप्त हुई। आरएसएस के नगर सह संघ चालक संतोष द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के लिए आगामी 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण महाभियान चलाया जा रहा है। अभियान में समिति प्रत्येक घर में जाएंगी और लोगों को भगवान राम के मंदिर के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 10, 100, 1000 रुपये के कूपन प्राप्त हुए हैं। शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर, हिदू वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, मंडल अध्यक्ष भाजपा वेद निराला सहित द्वारिका लखेरा, राजाराम तिवारी, विष्णुदेव तिवारी, दीनदयाल, प्रकाश त्रिवेदी, रमाकांत, अंकित मिश्रा सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इनसेट
परिवार के प्रत्येक सदस्य से होगा समर्पण निधि का संकलन
बांदा : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निर्देशन पर श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के संपर्क कार्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रामजी ने किया। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान के माध्यम से परिवार के घर प्रत्येक सदस्य से समर्पण निधि का संकलन करेगें। इस दौरान जिला प्रचारक सक्षम, जिला कार्यवाह संजय, समिति संयोजक हर्षवर्धन, रामप्रसाद सोनी आदि उपस्थित रहे।