चूल्हे में खाना बनाते समय आग की चपेट में आई गर्भवती, मौत
चूल्हे पर खाना बनाते समय युवती आग की चपेट में आकर जिदा जल गई। पति ने बताया कि मिर्गी का दौड़ा पड़ने की वजह से वह आग की चपेट में आई। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी बुरी तरह जलकर मौत हो चुकी थी।
संवाद सहयोगी, अतर्रा : चूल्हे में खाना बनाते समय गर्भवती महिला आग की चपेट में आ गई। जब तक लोग उसे बचाते उसकी जलकर मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि महिला को मिर्गी के दौरे आते थे। खाना बनाते समय भी उसी दौरा आ गया। जिससे वह आग की चपेट में आ गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम महुटा निवासी सुभाष की 27 वर्षीय पत्नी आशा शुक्रवार की रात घर में खाना बना रही थी। सुभाष उस समय बच्चे को शौच कराने बाहर चला गया था। तभी आशा को मिर्गी के दौरा पड़ गया। इससे वह जलते चूल्हे में गिर गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह आग का गोला बन गई। जब तक पति बच्चे को लेकर घर पहुंचा वह बुरी तरह जल गई थी और उसकी मौत भी हो गई थी। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मिर्गी रोग से ग्रसित थी। इसके पहले भी उसे दौरे पड़ चुके हैं। मृतका सात माह की गर्भवती थी। उधर, महुटा चौकी प्रभारी धनंजय सरोज का कहना था कि प्रथम ²ष्टया बीमारी के चलते आग से जलकर मौत होने की बात सामने आई है। आशा के पिता रामचंद्र निवासी ग्राम बरहाई भरतकूप (चित्रकूट) ने कोई आरोप नहीं लगाया।