जहरीला कीड़ा काटने से मजदूर की मौत, दो गंभीर
जागरण संवाददाता बांदा निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। उसकी
जागरण संवाददाता, बांदा : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। अन्य घटनाओं में किशोरी समेत दो की जहरीला कीड़ा काटने से हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय प्यारेलाल शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में निर्माणाधीन बरात घर में मजदूरी कर रहा था। सोमवार शाम वह उसी घर के अंदर सो रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। उसने घटना की जानकारी अन्य मजदूरों को दी। साथी मजदूरों ने झाड़फूंक कराई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 16 वर्षीय आकांक्षा पुत्री योगेंद्र घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी 55 वर्षीय सियादुलारी पत्नी रामफल को सोमवार को शाम खेत से घर लौटते समय सांप ने डस लिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गृह कलह में युवक ने जहर खाया, गंभीर
बांदा : अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव निवासी मंगीलाल की पत्नी 25 वर्षीय योगेंद्र ने सोमवार की रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।