डीसीडीएफ उपलब्ध कराएगा जैविक खाद
जागरण संवाददाता, बांदा : केंद्रीय सहकारी संस्था के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक में पूर्व सद
जागरण संवाददाता, बांदा : केंद्रीय सहकारी संस्था के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक में पूर्व सदस्यों का अभिनंदन किया गया। तय किया गया कि आगामी सत्रों में जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड (डीसीडीएफ) द्वारा किसानों को रासायनिक खाद के साथ जैविक खाद भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बुधवार को डीसीडीएफ सभागार में संचालक मंडल की बैठक हुई। अध्यक्ष सुधीर ¨सह ने कहा कि संचालक मंडल सहकारिता के सूत्र वाक्य एक सबके लिए-सब एक के लिए के आधार पर निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए कृषि, शिक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। प्रगतिशील किसान व संचालक प्रेम ¨सह ने जैविक खाद निर्माण व इसके प्रसार की पहल के लिए रजामंदी दी। बैठक में पूर्व संचालक मंडल के सदस्य अतरवीर ¨सह, कल्याण ¨सह, लाल खां, मधुसूदन कुशवाहा, दुर्गेश तिवारी, हरगो¨वद ¨सह, महेंद्र ¨सह, शैलेंद्र ¨सह का उनके योगदान पर अभिनंदन किया गया। एफसीआई में गेहूं खरीद की धीमी डिलीवरी पर ¨चता व्यक्त की गई। साथ ही दलहन-तिलहन की खरीद में तेजी लाने को कहा गया। संचालन सचिव सुरेश कुमार राय ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, विनोद, राजबहादुर, हरद्वारी, धीरज, नीलम ¨सह, विष्णु प्रताप, संजय, राकेश मिश्रा, हरिशरण ¨सह, शिव मिश्रा, देवीदीन, मुदित ¨सह आदि मौजूद रहे।