अब एसी बसों में कर सकेंगे दिल्ली व लखनऊ का सफर
मंडल मुख्यालय का डिपो पहली बार वातानुकूलित जनरथ बसों से लैस होगा। परिवहन निगम ने यहां के लिए छह बसों का तोहफा दिया है। इससे मंडल मुख्यालय से दिल्ली व लखनऊ का सफर बेहद आसान और सुविधाजनक होगा। लेकिन इसमें जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। सामान्य बसों में दिल्ली का 600 किराया है तो इसमें एक हजार रुपये खर्च करने होंगे।
जागरण संवाददाता, बांदा : दिल्ली व लखनऊ के बीच जाने वाले यात्रियों को बांदा रोडवेज ने एक तोहफा दिया। अब वह एसी बसों में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सामान्य बसों से बस थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। अभी तक यात्रियों को ऐसी सुविधाएं प्राइवेट बस संचालक संचालक उपलब्ध कराते थे। जिससे न सिर्फ उन्हें ज्यादा किराया देना होता था बल्कि जान भी जोखिम में रहती थी। रोडवेज की इस सेवा से अब यात्री सुरक्षित सफर का मजा ले सकेंगे।
अब परिवहन निगम की ओर से बांदा डिपो में एसी बसों का संचालन होगा। निगम की ओर से दी गई छह एसी जनरथ बस सेवा को पहले चरण में लखनऊ व दिल्ली के लिए संचालित किया जा रहा है। इन बसों का किराया दिल्ली के लिए 966 रुपये व लखनऊ के लिए 742 रुपये निर्धारित किया गया है। दिल्ली के लिए यहां हर से रोज दोपहर 12.30 बजे बस रवाना होगी। 1.50 बजे चित्रकूट, 2.5 बजे कर्वी आएगी। यहां से फिर वापसी में 4.10 बजे बांदा पहुंचेगी। यहां से शाम 4.30 बजे रवाना होगी। यहां 7.30 बजे कानपुर, 11 बजे इटावा व सुबह 5.30 बजे दिल्ली पहुंचाएगी। फिर दिल्ली से सुबह दस बजे छूटेगी। 4 बजे इटावा व 7.30 बजे कानपुर और 11 रात वापस बांदा पहुंचेगी। किराया सामान्य बसों मे ं1.05 रुपये प्रति किलोमीटर है। जबकि जनरथ में 1.51 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज होगा। दिल्ली के लिए एक हजार रुपये और लखनऊ के लिए करीब 742 रुपये खर्च करने होंगे। दो बसें बांदा से लखनऊ व दो महोबा से जोड़कर दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में भेजने की तैयारी है। जनरथ बस मिलने से यहां के यात्रियों के लिए दिल्ली व लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा।
--------------
बसों के संचालन पर एक नजर
मिली नई जनरथ बसें : 6
रूट जहां चलेंगी : दिल्ली व लखनऊ, महोबा
दिल्ली का किराया : 966
दिल्ली की दूरी : 692
लखनऊ का किराया : 742
लखनऊ की दूरी : 492
-------------
-वातानुकूलित जनरथ बसों के यहां बेड़े में शामिल होने से डिपो की शान बढ़ जाएगी। यात्री सुरक्षित व समय से दिल्ली व लखनऊ पहुंच सकेंगे। इन्हें जल्द ही हरी झंडी दिखाकर रूट पर रवाना किया जाएगा।
-परमानंद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज