कुएं का दूषित पानी पीने से परिवार के नौ लोग बीमार
क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा बोड़ा पुरवा में कुएं का जहरीला पानी पीने से नौ लोग बीमार हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने फिलहाल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई है। तहसील क्षेत्र के ग्राम बल्लान के
संवाद सहयोगी, अतर्रा : क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा बोड़ा पुरवा में कुएं का जहरीला पानी पीने से नौ लोग बीमार हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने फिलहाल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बल्लान के मजरा बोड़ा पुरवा में धर्मराज के घर के अंदर काफी पुराना कुआ हैं। पेयजल आपूर्ति होने के कारण इस कुएं का इस्तेमाल कई वर्ष से नहीं किया गया। ऐसे में यह पूरी तरह दूषित हो चुका है। शनिवार को पानी न आने से कुएं से पानी भरा गया। घर मे मौजूद धर्मराज की 16 वर्षीय अर्चना, 10 वर्षीय पुत्री लीला, 46 वर्षीय फूला देवी पत्नी देवीदयाल, 23 वर्षीय उसका पुत्र अमित, 16 वर्षीय पुत्री आरती,12 वर्षीय पूजा व शिवशरण की 17 वर्षीय गीता व 11 वर्षीय कोमल पुत्री रामस्वरूप ने पानी को पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। धर्मराज ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसने बताया कि गांव स्थित पानी टंकी से सप्लाई होती है। सुबह सप्लाई न आने से कुएं से पानी निकालना पड़ा। उससे ही खाना बना और पीने में इस्तेमाल किया गया। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग उल्टियां करने लगे। आनन फानन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डा.सुनील श्रीवास्तव का कहना है कि फूड प्वाइजनिग के कारण सभी लोग बीमार हुए है। हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।