नंद घर अनंद भयों जय कन्हैया लाल की....
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में धूमधाम से मनाया गया। मठ मंदिर और घरों में श्रद्धा व उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां की। भगवान के प्रकट होते ही 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई पड़ी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार सुबह से घरों पर भगवान की झांकी सजाई गईं। मठ मंदिरों में भी इसका विशेष आयोजन हुआ। दिन भर लोगों ने व्रत रखा। रात में भगवान के जन्म लेते ही बधाई गीत गाकर मिठाई बांटी। नगर में बल्दाऊ मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। वैसे, धर्मनगरी में कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग भी पहुंचे। यहां कामदगिरि दर्शन व परिक्रमा भी की। बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण जन्म के बाद छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ कामदगिरि प्रमुख द्वार, राधा कृष्ण मंदिर, भरत मंदिर, चरखारी मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए।