प्रभारी मंत्री ने दी सामंजस्य बनाकर कार्य करने की नसीहत
जिले के प्रभारी मंत्री लखन राजपूत ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरहनी का औचक निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे सटीक उत्तर न देने पर अध्यापकों से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन व जनप्रतिनिधियों को सामंजस्य बनाकर काम करने की बा
संवाद सहयोगी, बबेरू : जिले के प्रभारी मंत्री लखन राजपूत ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरहनी का औचक निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे सटीक उत्तर न देने पर अध्यापकों से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन व जनप्रतिनिधियों को सामंजस्य बनाकर काम करने की बात कही।
गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम उम्ररहनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया। शौचालय, एमडीएम की व्यवस्था देखी। स्वेटर वितरण के बारे में जानकारी ली। बच्चों से उन्होंने अंग्रेजी के कुछ शब्द पूछे लेकिन उत्तर न दिए जाने पर विषय के अध्यापक को फटकार लगाई। इसके बाद कस्बे के एक मैरिज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। नागरिकता कानून को लेकर जिस तरह का माहौल विपक्षी दल पैदा कर रहे हैं वह निश्चित रूप से देश के लिए घातक है। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं संगठन को टीम भावना के साथ काम करने की बात कही। कहा कि दल में व्यक्ति नहीं संगठन का महत्व होता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, राजा दीक्षित, विशेश्वर प्रसाद पांडेय, अजय पटेल, प्रताप सिंह सचान, विजय विक्रम सिंह, रामप्रकाश गुप्त, सुनीता भारतीय, सुशीला नामदेव, सुखदेव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे