रमजान के महीने में बाजारों की रौनक बढ़ी
मजान का आठवां रोजा गुजर चुका है। बाजार में ईद की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बाजार में इफ्तार के लिए खजूर सहित अन्य फलों की दुकानें गुलजार हैं। हालांकि इस बार फलों के दाम बढ़ने से रोजेदारों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। रमजान का पवित्र माह अभी 22 दिन चलना है। आठवां रोजा के बाद अब धीरे-धीरे बाजार की रौनक भी बढ़ रही है। कपड़ों से लेकर खाने-पीने की चीजें बाजार में सज गई हैं। व्यापारी अभी से
जागरण संवाददाता, बांदा : रमजान का आठवां रोजा गुजर चुका है। बाजार में ईद की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बाजार में इफ्तार के लिए खजूर सहित अन्य फलों की दुकानें गुलजार हैं। हालांकि इस बार फलों के दाम बढ़ने से रोजेदारों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
रमजान का पवित्र माह अभी 22 दिन चलना है। आठवां रोजा के बाद अब धीरे-धीरे बाजार की रौनक भी बढ़ रही है। कपड़ों से लेकर खाने-पीने की चीजें बाजार में सज गई हैं। व्यापारी अभी से ईद पर सेंवई और अन्य खाद्य सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं। उधर, इफ्तार व सहरी में फलों की खपत बढ़ती है। ऐसे में इनके दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जो खजूर के भाव 200 रुपये किलो थे वह इस समय तीन सौ रुपये के आसपास हैं। इसी तरह सेब, संतरा व आम आदि के दाम भी करीब दस गुना बढ़ गए हैं। हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े रोजेदारों को जरूरत पूरी करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी बाजार में जगह-जगह रौनक रही। भीषण गर्मी के बावजूद बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। उधर, ईद को लेकर कपड़ों की सिलाई का काम भी तेज हो गया है। टेलरों के यहां पहले से एडवांस बुकिग की जा रही है।