Move to Jagran APP

शादी के बाद विदाई की रस्म के बीच हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

बांदा के एक गांव में मेहमानों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग झुलस गए।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 04:20 PM (IST)
शादी के बाद विदाई की रस्म के बीच हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम
शादी के बाद विदाई की रस्म के बीच हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम
बांदा, जेएनएन। एक गांव में रविवार को शादी के बाद गौने की रस्म को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच कोहराम मच गया। मेहमानों के लिए खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से छह महिलाएं तेज लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

मर्का थाना के ग्राम गुजेनी में रविवार को द्वारिका पटेल के घर पर पुत्री नेहा की शादी के बाद विदाई (गौना) की तैयारी चल रही थी। घर की महिलाएं मेहमानों के लिए खाना बना रही थीं। फतेहपुर के उमरगहना गांव से ससुराली विदाई कराने आए थे। इस बीच खाना बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक फट गया। तेज लपटों की चपेट में आकर 20 वर्षीय नेहा पत्नी लवकुश, 15 वर्षीय रुचि पुत्री द्वारिका, 48 वर्षीय राजवंती पति द्वारिका पटेल, 40 वर्षीय संतोष देवी पत्नी रामचंद्र, 38 वर्षीय गीता पत्नी रामचंद्र, 18 वर्षीय रीता पुत्री रामचंद्र, 26 वर्षीय प्रियंका पत्नी अरविंद, 50 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र शिवबरन निवासी गुजेनी गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया और तेज धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों में दहशत फैल गई। पड़ोसी भी द्वारिका के घर पहुंच गए। लोगों ने परिजनों की मदद करके झुलसी महिलाओं व किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस ने भी गांव पहुंचकर जांच की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.