Move to Jagran APP

जन्माष्टमी को लेकर हुईं कई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

जागरण संवाददाता बांदा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. की रही धूम। महिला हार्पर क्ल

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 10:24 PM (IST)
जन्माष्टमी को लेकर हुईं कई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत
जन्माष्टमी को लेकर हुईं कई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, बांदा : नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. की रही धूम। महिला हार्पर क्लब ओल्ड के तत्वावधान में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल की आरती से हुई। इसके बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता, चूड़ी सेट प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। आशा सिंह ने राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता को सम्मानित किया। नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर प्रियंका भारद्वाज व नीतू ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। अर्पिता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में कृष्णा ने प्रथम, पूजा साहू ने द्वितीय और वीनस ने तृतीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पूरब प्रथम, अमायरा द्वितीय और प्रिशा तीसरे स्थान पर रहीं। चूड़ी प्रतियोगिता में वीनस गुप्ता, नीतू एवं अर्पिता को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में रुपाली, शालिनी गुप्ता, प्रवीण चौहान, संतोष कुशवाहा रहे। संतोष गुप्ता, नीतू, प्रियंका नूपुर, अर्चना, गीता, दीप्ति, लक्ष्मी, संयोगिता, प्रीति व पूजा आदि मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति के स्वागत में छटा बिखेरेगी बांदा की दीवारी लोकनृत्य टीम

जागरण संवाददाता, बांदा : बुंदेलखंड का बुंदेली दीवारी लोक नृत्य का कला कौशल रविवार को राष्ट्रपति अयोध्या में देखेंगे। कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण के लिए बड़ोखर की दीवारी शोध संस्थान के सचिव को पत्र भेजा गया है।

नटराज जन कल्याण समिति दीवारी शोध संस्थान के सचिव रमेश प्रसाद पाल ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना होगी। राष्ट्रपति राम की पावन भूमि अयोध्या आ रहे हैं। जन-जन के राम रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन पर स्वागत अभिनंदन के लिए बांदा का दीवारी लोक नृत्य दल अयोध्या में आमंत्रित किया गया है। संस्कृति विभाग लखनऊ व अयोध्या शोध संस्थान के द्वारा इस बाबत पत्र भेजा गया है। यहां से दीवारी कलाकारों का दल शनिवार को अयोध्या रवाना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.