श्रद्धा व भक्ति के साथ मनी वसंत पंचमी
जागरण संवाददाता, बांदा : सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। मंदिरों,
जागरण संवाददाता, बांदा : सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। मंदिरों, विद्यालयों और लोगों ने अपने घरों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती और शिव की आराधना की। भोर से मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। देर शाम तक मंदिरों में शंख घंटे घड़ियाल की आवाजें गूंजती रही। पर्व के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम के आयोजित हुए।
माघ माह की शुक्ल तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान, कला, बुद्धि, गायन-वादन की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन खासतौर से छात्र और कलाकार मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चन करते हैं। साथ ही इस दिन शिशुओं को पहली बार अक्षर ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन पूजा करने से देवी की कृपा हमेशा रहती है। व्यक्ति जीवन में गुणों के बल पर सफलता और उन्नति प्राप्त करता है। पर्व को लेकर सुबह से बामदेवेश्वर मंदिर, श्रीसंकट मोचन, काली देवी मंदिर, ¨सह वाहिनी समेत तमाम देवी मंदिरों में भक्तों ने मां की अराधना की। मां सरस्वती चालीसा पाठ किया। वसंत पंचमी में लोगों ने पीले कपड़े पहने। इस त्योहार के साथ ऋतुराज का आगमन माना जाता है। लोगों ने अपने खेतों में खड़ी फसल की भी पूजा की। ईश्वर से बेहतर उपज की कामना की।