Move to Jagran APP

मंडल को मिलीं दस नहीं भगवा बसें

जागरण संवाददाता, बांदा : चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के लिए रोडवेज को 10 नई बसों का बेड़ा मिला

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 09:59 PM (IST)
मंडल को मिलीं दस नहीं भगवा बसें
मंडल को मिलीं दस नहीं भगवा बसें

जागरण संवाददाता, बांदा : चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के लिए रोडवेज को 10 नई बसों का बेड़ा मिला है। इनमें छ: बसें बांदा डिपो को प्राप्त हुई हैं जबकि दो-दो बसें राठ व महोबा के हिस्से आई हैं। भगवा रंग की ये बसें मंडल के कई रूटों पर फर्राटा भरेंगी। बहुत जल्द 10 और बसों के बेड़े का मंडल को तोहफा मिलेगा।

prime article banner

शुक्रवार को रोडवेज से नई बसों को पूजा-पाठ करने के बाद रवाना किया गया। बांदा डिपो को मिली 6 बसें विभिन्न रूटों पर फर्राटा भरेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदा डिपो में छ: बसें मानक पूरा कर चुकी हैं। इसलिए बांदा डिपो को 6 बसें मिली हैं। इनमें दो गाड़ियां कानपुर-बांदा इंटरसिटी चलेंगी। दोनों बसें दिन में दो चक्कर लगाएंगी। दो बसें बांदा मानिकपुर से लखनऊ रूट पर चलेंगी। मानिकपुर में रात गुजारने के बाद सुबह अतर्रा, बबेरू, ¨तदवारी वाया फतेहपुर से लखनऊ के लिए चलेंगी। इसी तरह दो बसें बांदा से चित्रकूट जाएंगी। चित्रकूट में रात गुजारने के बाद सुबह बांदा, कानपुर, मैनपुरी, शिकोहाबाद, आगरा से मथुरा को चलेंगी। इन बसों का आगामी कुंभ मेले में संचालन किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि बहुत जल्द 10 गाड़ियों का बेड़ा मंडल को और मिलेगा। जिससे यात्रियों को यात्रा में सुगमता मिलेगी। नई बसों के मिलने से यात्रियों को साधन के इंतजार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नई बसों में यात्रा करने का लाभ मिलेगा।

इंसेट

सिमौनी धाम मेले में लगेंगी 10 बसें

बांदा : तीन दिवसीय सिमौनी धाम मेला में बांदा डिपो की 10 गाड़ियां लगाई जाएंगी। यह जानकारी देते हुए एआरएम ने बताया कि पांच गाड़ियां बबेरू रूट से चलेंगी। जबकि पांच गाड़ियां ¨तदवारी रूट से चलाई जाएंगी। प्रत्येक गाड़ी दिन में चार चक्कर लगाएगी। सिमौनी धाम मेला 16 से 18 दिसंबर तक चलेगा। मेले में प्रत्येक वर्ष बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ये गाड़ियां चलाने का निर्णय विभाग ने लिया है। इन गाड़ियों की मानीट¨रग एआरएम खुद टीम के साथ करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.