शादी के ढाई माह बाद युवक ने की खुदकशी
संवादसूत्र ओरन : शादी के महज ढाई माह बाद युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पर
संवादसूत्र ओरन : शादी के महज ढाई माह बाद युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मानसिक संतुलन ठीक न होना बताया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के लखमी थोक निवासी विनय (25) की ढाई माह पहले 18 मार्च को पत्नी पूजा ग्राम चकरेही कमासिन के साथ शादी हुई थी। उसके पिता सरजू व तीन भाइयों समेत पत्नी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार शाम तकरीबन चार बजे घर में युवक व उसकी मां थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसने नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां कमरे में गई तो शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने जाकर शव कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि तकरीबन डेढ़ माह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसके चलते उसने खुदकशी कर ली है। चार भाइयों में वह बड़ा था। किशोरी ने लगाई फांसी, भर्ती
बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी सुरेंद्र (17) पुत्र रामशरन ने शनिवार शाम भाभी छोटी से कहासुनी होने से नाराज होकर फांसी लगा ली। परिजनों के देख लेने पर उसकी जान बचा ली गई। आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।