डीआईजी-एसपी ने किया मुआयना,जुटाए सुराग
जागरण संवाददाता, बांदा : रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप असलहे की दुकान की डकैती से पुलिस म
जागरण संवाददाता, बांदा : रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप असलहे की दुकान की डकैती से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सुबह से दोपहर बाद तक अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। डॉग स्क्वायड और ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट टीम घंटों तक सुरागरसी में लगी रही। लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। वहीं अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की मदद से डकैतों तक पहुंचने के सुराग तलाशते रहे।
सुबह साढ़े छह बजे जैसे ही शराब दुकान के सेल्समैन ने असलहे की दुकान की शटर का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास लोगों को जानकारी देने के साथ पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस और सीओ घटना स्थल पर पहुंच गए। दुकान खोलने के बाद गायब असलहे और चौकीदार के बंधक की जानकारी से पैरों तले जमीन खिसक गई। मोबाइल पर पुलिस कप्तान शालिनी को अवगत कराया। साढ़े सात बजे एसपी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गईं। घंटों अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे रहे। करीब साढ़े दस बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी भी पहुंचे। इसके साथ ही ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। दुकान, बस और आसपास इलाके की छानबीन की गई। करीब एक बजे तक जांच पड़ताल के बाद अधिकारी लौट गए। इस दौरान उन्हें सफेद रंग का अंगौछा, एक दस्ताना मिला है। अधिकारियों ने शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कंप्यूटर से लिए। जिसमें एक नाबालिग समेत दो लोग दिखाई पड़े हैं।
इनसेट.
छह मीटर की परिधि में रह गई डॉग स्क्वायड टीम
जांच के लिए लाया गया डॉग दुकान की छह मीटर की परिधि में ही सीमित रह गया।। प्रशिक्षक पुलिस कर्मी ने कई बार उसको बरामद सामान सुंघाने के बाद आसपास दिखाया। लेकिन वह भी सुरागरसी में पूरी तरह फेल रहा। आखिर में पुलिस कर्मी उसे लेकर चले गए।