Move to Jagran APP

केन का जलस्तर घटा, यमुना उफनाई

जागरण संवाददाता, बांदा : मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते बांधों से रुक-रुककर छोड़ा जा रह

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:46 PM (IST)
केन का जलस्तर घटा, यमुना उफनाई
केन का जलस्तर घटा, यमुना उफनाई

जागरण संवाददाता, बांदा : मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते बांधों से रुक-रुककर छोड़ा जा रहा पानी खतरा बना है। दोपहर तक खतरे के निशान को छूने को बेताब केन नदी घटना शुरू हुई तो ग्रामीणों और प्रशासन को राहत मिली हालांकि यमुना नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। आसपास के गांवों में नदियों का पानी पहुंचने के बाद प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने नदी किनारे के गांवों के लोगों को सावधान किया है। सोमवार रात राजस्व टीम व पुलिस ने नदियों के किनारे बसे गांवों की स्थिति का जायजा लेकर अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

यह हैं हालात

नदी वर्तमान स्थिति खतरे का निशान

केन 100.30 104

यमुना 95.08 100

नोटøøø जलस्तर सेंटीमीटर में है।

......

ज्यादा पानी छोड़ा तो हो सकता बाढ़ का खतरा

यमुना में 10 सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है जबकि दोपहर तक बढ़ी चल रही केन में अब 8 सेमी.प्रतिघंटे के हिसाब से पानी घट रहा है। मध्य प्रदेश से ज्यादा पानी छोड़ा गया तो बाढ़ का खतरा हो सकता है।- सुरेश कुमार, पर्यवेक्षक, केंद्रीय जल आयोग

........

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

मध्य प्रदेश से बांधों के जरिए रुक-रुक कर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जलस्तर घट-बढ़ रहा है। प्रशासन हालात से निपटने को पूरी तरह तैयार है। सभी जगह बाढ़ चौकियां स्थापित हैं। कर्मचारी भी लगाए गए हैं।-संतोष कुमार ¨सह, एडीएम, बांदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.