Move to Jagran APP

न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का मंडल कारागार में मुआयना

जागरण संवाददाता बांदा जिलाधिकारी व न्यायिक अधिकारियों ने मंडल कारागार का संयुक्त रूप से

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:40 PM (IST)
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का मंडल कारागार में मुआयना
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का मंडल कारागार में मुआयना

जागरण संवाददाता, बांदा : जिलाधिकारी व न्यायिक अधिकारियों ने मंडल कारागार का संयुक्त रूप से मुआयना किया। इस दौरान बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने बंदियों संग फूलों की होली खेली। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

prime article banner

जिलाधिकारी हीरालाल व जिला जज राधेश्याम सहित अधिकारियों ने शनिवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने महिला बैरक, कार्यशाला, जेल अस्पताल, सहित सभी बैरिकों की जांच की। अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं भी जानी। इसके बाद बंदियों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें नृत्य, संगीत, राई नृत्य, समसामयिक विषय पर नाटक, बुंदेली लोकगीत व गजल भी सुनाई गई। बीते 8 दिन से कारागार में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बंदियों को संबोधित कर कहा कि अब वह अच्छे माहौल में रह रहे हैं। इसलिए जेल से निकलने के बाद अच्छे नागरिक बनें ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक कारागार आरके सिंह से बंदी सुधार कार्यक्रमों की जानकारी मांगी। जिसमें प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित रूप से प्रात: 7:30 बजे योग कराया जाता है। ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से ज्ञानार्जन कराया जाता है। साथ ही शनिवार को 2 बजे के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.