विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्पायर अवार्ड योजना से छात्र बेखबर, स्कूल नहीं दे रहे जानकारी, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:02 PM (IST)

बांदा में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को 15 सितंबर तक पंजीकरण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इंस्पायर अवार्ड योजना में 6-12वीं के छात्रों का पंजीकरण।

  2. छात्र योजना से अनजान, स्कूल नहीं दे रहे जानकारी।

  3. पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 10 हजार रुपये मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, बांदा। बाल वैज्ञानिक के रूप में विद्यार्थियों की पहचान विकसित करने के लिए चल रही इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नामांकन करने के निर्देश 15 जुलाई को दिए गये थे।

सभी विद्यालयों को पांच-पांच बच्चों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। एक माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी छात्रों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। लिहाजा इसमें छात्र रुचि भी नहीं ले रहे हैं।

जिले में छह से 12वीं तक के 577 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के 168 व बेसिक शिक्षा परिषद के 398 और अन्य बोर्ड के 41 निजी विद्यालय शामिल हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत समस्त बोर्ड के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का आनलाइन पंजीकरण कराया जाता है।

एक विद्यालय से अधिकतम पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जा सकता है। आनलाइन नामांकन 15 सितंबर तक किया जाना है। इस योजना में छात्र-छात्राओं की ओर से न्यूनतम 150 शब्दों की सिनोप्सिस (लेख) व अपने सोचे हुए मॉडल की एक पेज पर बनाई गई इमेज अपलोड करनी होगी।

भारत सरकार की ओर से चयनित प्रति छात्र को प्रति माडल दस हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।

शासनादेश मिले हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक छात्रों को इसके बारे जानकारी नहीं दी गई, या खानापूर्ति में एक बार छात्रों को सूचना देकर शिक्षक इसे खुद ही भूल गये। ऐसी स्थिति में छात्र इस अवार्ड केे लिए नामांकन ही नहीं कर रहे हैं।

इंस्पायर अवार्ड योजना के बारे सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। जिले में छात्रों के पंजीकरण शुरू हैं। अंतिम तिथि 15 सितंबर है। हाल ही में एक बार पुन: रिमाइंडर के तौर पर प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देशित किया है।

-दिनेश कुमार, डीआईओएस

यह भी पढ़ें- इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना: जापान जाने का मिलेगा मौका, 6 से 12 तक के छात्रों से मांगे गए वैज्ञानिक आइडिया

यह भी पढ़ें- डीएम सर, आप मेरे स्कूल को बचा लीजिए; भविष्य की खातिर गर्मी की छुट्टियों में भी स्कूल पहुंची बच्चियां