Move to Jagran APP

खाना बनाते समय युवती झुलसी, पति भी गंभीर

खाना बनाते समय पत्नी के कपड़ों में आग लग गई। जल रही पत्नी को बचाने में पति ने भी खतरे में जान डाल दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन नाजुक हालत में उन्हें पीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में युवती ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM (IST)
खाना बनाते समय युवती झुलसी, पति भी गंभीर
खाना बनाते समय युवती झुलसी, पति भी गंभीर

जागरण संवाददाता, बांदा : खाना बनाते समय पत्नी के कपड़ों में आग लग गई। जल रही पत्नी को बचाने में पति ने भी खतरे में जान डाल दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन नाजुक हालत में उन्हें पीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में युवती ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की।

loksabha election banner

पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव में महेंद्र कुमार की 25 वर्षीय नीलू शुक्रवार को दोपहर घर में खाना बना रही थी। इसी बीच आग उसके कपड़ों में लग गई। वह जलती हुई बाहर भागी और गुहार लगाई। शोर सुनकर दरवाजे में बैठा पति महेंद्र पहुंचा और जलती हुई पत्नी को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आनन-फानन रजाई डालकर उसकी किसी तरह आग बुझाई। इस बीच 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र राजकुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों का कहना है कि नीलू खाना बना रही थी, तभी मिट्टी के तेल का गैलन लुढ़क गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। बचाने में महेंद्र भी झुलस गया। एक अन्य घटना में पैलानी थाने के ही निवाइच गांव में बड़कू की 17 वर्षीय पुत्री निशा ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर गुरुवार की शाम आग लगा ली। उसे जलता हुआ देख स्वजनों ने तुरंत उसकी आग बुझाई। तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

--------------

युवती ने जहर खाया :

बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जानकी पत्नी शिवपूजन ने शुक्रवार की दोपहर घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.