संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
संवाद सहयोगी, बबेरू : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिल
संवाद सहयोगी, बबेरू : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताया है। पुलिस व मायके पक्ष को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ा निवासी रज्जी (22) पत्नी विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से फांसी लगने पर मौत हो गई। उसके कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन उधर गए तो उसका शव छप्पर की बल्ली पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल देखा। अधिकारियों के निर्देश पर ¨फगर ¨प्रट टीम ने भी जाकर घटनास्थल की जांच की। घटना के बारे में ससुरालीजनों ने पुलिस को बताया कि उसे घर में किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं थी। इससे अचानक खुदकशी करने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। उधर मायके पक्ष से पिता बिहारी यादव निवासी ग्राम औदहा का कहना था कि पिछले वर्ष मई 2017 में उसकी शादी हुई थी। रक्षा बंधन पर्व करने के बाद दो दिन पहले वह मायके से गई थी। ससुरालीजनों ने घटना की सूचना उन्हें फोन पर दी है। बेटी अचानक इस तरह खुदकशी नहीं कर सकती। प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना था कि अभी तक मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।