सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का पांच करोड़ बकाया
जागरण संवाददाता, बांदा : सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग की पांच करोड़ से अधिक देनदारी शे
जागरण संवाददाता, बांदा : सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग की पांच करोड़ से अधिक देनदारी शेष है। बिजली विभाग इनसे वसूली करने में नाकाम साबित हो रहा है। नगर पालिका पर जहां पचास लाख का बकाया शेष है वहीं पीडब्लूडी पर 55 लाख की देनदारी बकाया है। इसके अलावा अन्य कई विभागों पर भी लाखों रुपये के बिल शेष हैं। जिसकी वसूली विभाग नहीं कर पा रहा।
शहर के घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं पर जहां विद्युत विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। वहीं सरकारी विभाग भी इसमें पीछे नहीं हैं। शहर के विभिन्न सरकारी विभागों में पांच करोड़ सात लाख के विद्युत बिल शेष हैं। नगर पालिका के पांच प्रतिष्ठानों के 50 लाख के विद्युत बिल शेष हैं। इसमें मुक्तिधाम हरदौली का 17 लाख और राजघाट मुक्तिधाम के 22 लाख के बिल बकाया हैं। इसी तरह पीडब्लूडी के डाक बंगलों का 54 लाख 95 हजार के बिल शेष हैं। मंडल कारागार पर 34 लाख, जिला अस्पताल महिला व पुरुष का 23 लाख, पुलिस विभाग पर 22 लाख, आश्रम पद्धत्ति विद्यालय जवाहर नगर पर 20 लाख 36 हजार के बिल शेष हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नवाब टैंक के कार्यालय का भी 17 लाख का बिल शेष है। खनिज विभाग पर भी 22 लाख का देय शेष था। हाल में ही विभाग ने 14 लाख रुपये जमा कराए हैं। इसके अलावा ट्रेजरी आफिस सहित तीन दर्जन से अधिक कार्यालय भी बड़े बकायेदारों की श्रेणी में शामिल हैं। बकाएदार प्रमुख विभाग :
पीडब्लूडी विभाग- 54 लाख 95 हजार
नगर पालिका- 50 लाख
मंडल कारागार- 33 लाख 94 हजार
जिला अस्पताल- 23 लाख 19 हजार
पुलिस विभाग 22 लाख 38 हजार - पीडब्लूडी और नगर पालिका बड़े बकाएदार हैं। इस संबध में जिलाधिकारी से बात की गई है। अदायगी न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
अनिल पाठक
अधिशाषी अभियंता नगर