विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली विभाग की OTS स्‍कीम में बचे हैं स‍िर्फ 10 दिन, छूट का ले सकते हैं लाभ

Published: Thu, 19 Feb 2026 05:05 PM (IST)

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) की एकमुश्त समाधान (OTS) योजना 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। मंडल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डीवीवीएनएल के 8,39,274 बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए ऊर्जा निगम ने ओटीएस एक मुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से शुरू की थी। जिसमें प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 व दूसरा चरण 1 से 31 जनवरी तक चला। तीसरा व अंतिम चरण एक फरवरी से शुरू कर 28 फरवरी तक को खत्म हो रहा है। इस योजना का लाभ पान के लिए अब महज 10 दिन का समय शेष बचा है। अब तक करीब 1,03,853 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। वहीं निगम में अब तक 71.90 करोड़ रुपये जमा किए गये हैं।

मंंडल के चारों जिलों में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के कुल आठ लाख 39 हजार 274 उपभोक्ता हैं। जिसमें बांदा में 306165, चित्रकूट में 176934, हमीरपुर में 210810 व महोबा में 145365 उपभोक्ता शामिल हैं। इनमें से तीन लाख 78 हजार 083 उपभोक्ताओं पर कुल 1637.19 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसमें 929.51 करोड़ रुपये मूल व 707.68 करोड़ रुपये अधिभार है।

इसमें बांदा के 172957 बकायेदार उपभोक्ताओं का 252.37 करोड़ रुपये मूल व 174.32 करोड़ रुपये अधिभार है। चित्रकूट के 110243 बकायेदार उपभोक्ताओं का 162.93 करोड़ रुपये मूल व 123.38 करोड़ रुपये अधिभार है। हमीरपुर के 119820 बकायेदार उपभोक्ताओं का 240.94 करोड़ रुपये मूल व 195.13 करोड़ रुपये अधिभार है।

इसी प्रकार से महोबा के 87065 बकायेदार उपभोक्ताओं का 273.27 करोड़ रुपये मूल व 214.85 करोड़ रुपये अधिभार है। इस योजना में अब तक चारों जिलों के 1,22,467 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 71.90 करोड़ रुपये जमा किए हैं। जिसमें बांदा के 45,550 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 28.03 करोड़ रुपये, चित्रकूट के 22,987 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 17.12 करोड़ रुपये, हमीरपुर के 30717 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 15.50 करोड़ रुपये व महोबा के 23,213 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 10.47 करोड़ रुपये जमा कर लाभ योजना का लाभ लिया।


अधिभार में मिल रही 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट



15 दिसंबर से शुरू हो रही योजना के प्रथम चरण में सर्वाधिक अधिभार में 70 प्रतिशत छूट का लाभ 31 दिसंबर तक ही दिया गया। दूसरे चरण में एक जनवरी से 31 जनवरी तक 60 प्रतिशत तक ब्याज में छूट दी गयी। अब तीसरे चरण में 50 प्रतिशत छूट चल रही है। एक किलोवाट वाले बिजली कनेक्शन धारक 10 किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे। इस योजना का लाभ 30 सितंबर से पूर्व के बकाएदार उपभोक्ताओं को ही लाभ मिल रहा है।


न्यायालय वाले मामलों में शपथ देकर लें सकते हैं लाभ

इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिल सकेगा, जिनका कनेक्शन परमानेंट डिस्कनेक्ट कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं का कोर्ट में मामला चल रहा है, ऐसे उपभोक्ता शपथ पत्र देकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। तीसरे ऐसे उपभोक्ताओं को भी लाभ दिया जा सकता है, जिनकी आरसी जारी हो चुकी है।

 

ओटीएस योजना के अंतिम तिथि 28 फरवरी तक है। तीसरा चरण व अंतिम चरण है। उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ लेना चाहिये। अभी भी अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। बकायेदार उपभोक्ताओं को चाहिए कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लें।- अरविंद नायक, मुख्य अभियंता, चित्रकूट धाम मंडल