ट्रकों के भिड़ने से चालक की मौत, खलासी जख्मी
खाली फाइल - खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -खाली फाइल -
संवाद सूत्र तिदवारी : बांदा-बहराइच हाईवे पर तेज गति होने से दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में गिट्टी भरे ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के हाईवे पर ढाबे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार गिट्टी भरा ट्रक आगे जा रहे मौरंग भरे ट्रक से टकरा गया। जोरदार टक्कर में गिट्टी भरा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन में सवार महोबा जिले के कबरई कस्बा विशाल नगर निवासी 32 वर्षीय ट्रक चालक अजीम 35 वर्षीय खलासी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक में फंसे घायल चालक व खलासी को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस 108 से दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले जाने लगी तो रास्ते में चालक अजीम की मौत हो गई। घायल खलासी छोटू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। खलासी ने पुलिस को बताया कि वह हादसे के समय कबरई से ट्रक में गिट्टी लेकर फतेहपुर जा रहे थे। थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी मृतक चालक के परिजनों को फोन से दी गई है।