रिमझिम गिरी फुहार, ठंड को मिली धार
जागरण संवाददाता, बांदा : तेज धूप से बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने करवट बदली तो वातावरण रिमझ्ि
जागरण संवाददाता, बांदा : तेज धूप से बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने करवट बदली तो वातावरण रिमझिम फुहारों से भीग गया और एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। धूप न निकलने से हवाओं में गलन बढ़ गई। कई स्थानों में तो लोग दिन में अलाव तापते नजर आए। धुंध के कारण दिन ढलने से पहले ही लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान प्रभारी डा.दिनेश शाहा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ से आए हुए बदलाव का असर दो दिनों तक रहने व ठंड और बढ़ने की संभावना है। उधर ¨तदवारी ब्लाक के बरेठी असकरन निवासी शिक्षामित्र शशिप्रभा (45) की ठंड लगने से हालत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संवाद सहयोगी अतर्रा के अनुसार बूंदाबादी में नगर की विद्युत आपूर्ति हुई बदहाल हो गई। बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण पेयजल आपूर्ति नही हो सकी है। उपखंड अधिकारी विद्युत ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मेन केबिल में फाल्ट आने सहित कई जगह विद्युत तार टूट गए। दोपहर से आपूर्ति सही हो गयी है।