संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती आग से झुलसे
जागरण संवाददाता, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने पर दंपती झुलस गए। परिजनों का कहना है जलता
जागरण संवाददाता, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने पर दंपती झुलस गए। परिजनों का कहना है जलता चिराग ऊपर गिरने पर घटना हुई। गंभीर झुलसी पत्नी को क्षेत्रीय अस्पताल से यहां के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मटौंध क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ निवासी पुनिया (45) कई वर्षों से अपने पति छोटेलाल (50) के साथ मायके हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे में रही है। गुरुवार रात वहां संदिग्ध परिस्थितियों में पुनिया के कपड़ों में आग लग गई। धुआं उठते देखकर घर में मौजूद पति ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी लपटों की चपेट में आ गया। शोर सुनकर अन्य परिजनों ने जब तक किसी तरह आग बुझाई तब तक दोनों झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने पहले क्षेत्रीय अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसी महिला को भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि रात में बिजली न होने से घर में चिराग जल रहा था। खाना परोसते समय अलमारी में रखा चिराग पुनिया के ऊपर गिर गया। पहले उसने खुद आग बुझाने का प्रयास किया आग बढ़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी है। युवक करंट से जख्मी
बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ निवासी चिन्नमा (20) गुरुवार रात घर में लगे स्वीच बोर्ड से बिजली सुधार रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने पर हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।