महंगाई और समस्या लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
महंगाई सहित कई समस्याएं लेकर कांग्रेस सोमवार को सड़क पर उतरी। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पेट्रो पदार्थ के कीमतों में कमी करने व किसानों को सही मुआवजा दिए जाने की मांग की।
जागरण संवाददाता, बांदा : महंगाई सहित कई समस्याएं लेकर कांग्रेस सोमवार को सड़क पर उतरी। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पेट्रो पदार्थ के कीमतों में कमी करने व किसानों को सही मुआवजा दिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार गिर रही हैं। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं कर रही है। मात्र कुछ पैसे दाम घटाकर वाहवाही लूटना चाहती है। जबकि मूल्यों में भारी गिरावट आयी है। केंद्र सरकार का यह कार्य निदनीय है। पदाधिकारी वीरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, कुतैबा जमा, शब्बीर सौदागर ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से बुंदेलखंड की फसलें खराब हो गई हैं। यहां का किसान बर्बाद हो गया है। उसका सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए। सदमे से मृतक किसानों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान केशव पाल, संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता, पप्पू, शिवाकांत, मुमताज अली, अशोक, रामहित निषाद, दीनानाथ मिश्रा, सीमा खान, अशरफ उल्ला, पिप्पी चौरसिया, ज्ञानी प्रसाद आदि मौजूद रहे।