दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबादी
जनपद में रविवार को सुबह हलकी धूप रही। लेकिन दस बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई। इससे उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। पूर्वानुमान विभाग के मुताबित 24 घंटे के अंदर अच्छी बारिश के आसार हैं। जनपद में शुक्रवार की रात 55 मिलीमीट
जागरण संवाददाता, बांदा : जनपद में रविवार को सुबह हलकी धूप रही। लेकिन दस बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई। इससे उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। पूर्वानुमान विभाग के मुताबित 24 घंटे के अंदर अच्छी बारिश के आसार हैं।
जनपद में शुक्रवार की रात 55 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद 48 घंटे से बादल ललचा रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है। रविवार को सुबह हलकी धूप निकली रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादलों ने डेरा डाल लिया। कई बार लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन बादल सिर्फ ललचाते रहे। शाम को पांच बजे बूंदाबादी हुई और कुछ देर बाद रुक गई। देर शाम तक बादल आसमान में छाए रहे। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में आर्द्धता 85 फीसद रही। वहीं दिन में 4 किलोमीटर की गति से हवाएं चलीं। केन व यमुना में जल 24 घंटे से स्थिर है। मध्य प्रदेश में हुई बारिश का पानी बांधों से छोड़े जाने से केन में जल स्तर दोपहर तक बढ़ता रहा। लेकिन शाम के बाद यह भी रुक गया।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि बुंदेलखंड के उत्तर में विशेष दबाव बन रहा है। इससे 24 घंटे के अंदर अच्छी बारिश के आसार हैं। रविवार की रात व सोमवार को दिन में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है। उधर, बारिश होने से पहले किसान ज्यादा से ज्यादा धान की रोपाई, अरहर व तिल आदि की बुवाई करने में जुटे हैं।