बदली ने कराया ठंड का अहसास, कोहरे का दिखा कहर
जागरण संवाददाता,बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है। मौसम में हो र
जागरण संवाददाता,बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है। मौसम में हो रहे बदलाव से दो दिन बाद बूंदाबांदी की भी संभावना है। अगले एक-दो दिनों में कोहरा भी अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर से कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। यह स्थिति तीन-चार दिन तक रहेगी।
इस समय मौसम का मिजाज काफी ठंडा हो रहा है। तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। रात में गिर रहा पाला भी ठंड को बढ़ा रहा है। हालांकि अभी तक शीतलहर का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम आद्धर्ता 87 व न्यूनतम 43 फीसद दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा.साहा के मुताबिक अगले पांच दिन तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को दिन में बदली छाए रहने का पूर्वानुमान है।
--------------------
प्रशासन को अभी और ठंड इंतजार
शासन ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल व अलाव का इंतजाम किया है। प्रशासन को 15 दिन पहले साढ़े 27 लाख रुपये दिए हैं। इसके बावजूद अभी तक शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं नजर आ रहे हैं। जबकि शाम से ठिठुरन पड़ रही है। गरीब तबके के लोग ठंड से बचने के लिए टायर व दफ्तियों का सहारा ले रहे हैं। कंबल खरीद की अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जब गरीबों पर ठंड की शामत आएगी और मौतें होंगी तभी कंबल का वितरण शुरू होगा।
--------
रैन बसेरों में पड़े ताले
डीएम ने सप्ताह भर पहले तहसील प्रशासन के अधिकारियों व नगर पंचायत तथा नगर पालिका ईओ से रैन बेसरों की रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही तत्काल इन्हें गरीबों के लिए खुलवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक रैन बसेरों के ताले नहीं खुले। इन पर अनाधिकृत कब्जे हैं। रोडवेज में मुसाफिरों ठंड में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां चौकीदार ने कब्जा कर रखा है।
----------
-कंबलों का जल्द ही वितरण किया जाएगा। अलाव के लिए नगर पालिका व तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। रैन बसेरों को लेकर लापरवाही मिली तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।-संतोष बहादुर ¨सह, एडीएम