मार्शल आर्ट में दक्ष छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र
बांदा शहर के एक संस्थान में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण पाए छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित कि
बांदा : शहर के एक संस्थान में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण पाए छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। वक्ताओं ने उन्हें अपने मान-सम्मान, सुरक्षा के प्रति सजग रहने की बात कही।
शहर के बन्योटा स्थित इंस्टीटयूट में दीप प्रज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मार्शल आर्ट्स के प्रतिभागियों को समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने प्रमाणपत्र दिए। भाजपा नेता पुष्कर द्वेवेदी ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। संस्थान की निदेशक रानी दमेले अंजू ने संस्थान की उपलब्धियों को बताया। प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नृत्य शिक्षक प्रवीण चौहान भी सम्मानित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान अमित सेठ भोलू, सुनील कुमार सनी आदि मौजूद रहे।
---------- बहन -बेटी को करेंगे मदद
पैलानी : समाजसेवी देवेश कुमार मोनू जिले के ग्राम इटरा मलौली थाना बिसंडा पहुंचे। उन्होंने महिला उत्पीड़न की शिकार युवती से भेंटकर उसकी लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। कहा कि अब वह न्याय मिलने तक संघर्ष करेंगे। -वि.