फेरे के दौरान दूल्हा बेहोश, दुल्हन ने लौटा दी बरात
संवाद सहयोगी, अतर्रा (बांदा) : अतर्रा के लालथोक गांव में गुरुवार रात विवाह समारोह में भांवर पड़न
संवाद सहयोगी, अतर्रा (बांदा) : अतर्रा के लालथोक गांव में गुरुवार रात विवाह समारोह में भांवर पड़ने के दौरान दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। थाने में कई घंटे पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो बरात बैरंग लौट गई।
गुरुवार को अतर्रा थाना क्षेत्र के ही सुकदेवपुरवा थनैल गांव से बरात आई थी। द्वारचार व स्वागत सत्कार के साथ अन्य रस्में पूरी हो रही थीं। तभी भांवर पड़ने के दौरान दूल्हा दीपक पुत्र रविकरन अचानक गश खाकर गिर गया। यह सब देख दूल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के परिजनों का कहना था कि दूल्हे को मिर्गी आती थी लेकिन यह बात छिपाई गई। वहीं, दूल्हे के परिजनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया। दुल्हन के शादी के लिए राजी नहीं होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। थानाध्यक्ष अतर्रा दिनेश ¨सह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद बरात वापस लौट गई।