विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banda News: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तमाम फरियादी मायूस

By pradeep dwivediEdited By: Shivam Yadav
Published: Sat, 05 Nov 2022 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 04:35 AM (IST)

सदर तहसील में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मौके पर राजस्व पुलिस ...और पढ़ें

जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तमाम फरियादियों को मायूस होना पड़ा।
जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तमाम फरियादियों को मायूस होना पड़ा।

बांदा, जागरण टीम। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सदर तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस किया गया। यहां 92 शिकायतें आईं। सीडीओ की अगुवाई में मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। इसके अलावा तमाम फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। सीडीओ ने टीमें गठित कर समयबद्ध ढंग से मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 

सदर तहसील में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मौके पर राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित 92 शिकायतें आईं। सीडीओ ने पुलिस व राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तमाम फरियादियों को मायूस होना पड़ा। 

उधर, पैलानी तहसील के समाधान दिवस में 25 फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई, जिसमें चार का निस्तारण मौके पर किया गया। आवास का एक, चकबंदी के दो, जिला पूर्ति से एक व जिला कृषि के एक, व खंड विकास के तीन समेत पुलिस के 25 मामले आए। 

ज्यादातर मामले भूमि विवाद संबंधी

तहसीलदार रामचंद्र, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र निगम, बाला प्रसाद समेत कई विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। नरैनी तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी रजत वर्मा ने 35 शिकायतें सुनी। ज्यादातर मामले भूमि विवाद संबंधी आए। 

बंटवारे के बाद भी नहीं मिल रही जमीन

नौगवां गांव के मजरा केवटरा की बिटनिया पत्नी राममूरत ने बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन का सरकारी बंटवारा होने के बाद भी उसके स्वजन कब्जा नहीं दे रहे हैं। मौके पर राजस्व विभाग के तीन और विकास विभाग के एक मामले का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सत्यप्रकाश, नायब तहसीलदार डा. आशीष शुक्ला सहित स्थानीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।