‘नंदवारा में बच्चों की शादी मत करना, अपने लालों को बाहर भेजने में भी डर लगता है', बांदा में मासूमों की मौत के बाद महिला ने की अपील
नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की मौत के बाद दहशत का माहौल है, जहां एक महिला ने बच्चों की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
नंदवारा में दो मासूम भाइयों की मौत से गांव में डर।
महिला ने नंदवारा में बच्चों की शादी न करने की अपील।
ग्रामीणों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।
जागरण संवाददाता, बांदा। भइया, बहिनी हरा राधे-राधे... जब से नंदवारा में दो मासूम भाइयों की मौत की घटना सुनी है, तब से बहुत डर लगने लगा है। अपने लड़का-बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है कि कहीं कोई उनके साथ कुछ कर न दे।” महिला मंजू के ये शब्द गांव के माहौल को लेकर उसके मन में बैठे डर और बच्चों की सुरक्षा की चिंता बयां कर रहे हैं। करीब एक मिनट के वीडियो में वह लोगों से नंदवारा में बच्चों की शादी न करने तक की अपील करती सुनाई दे रही है।
मंजू कहती हैं कि छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े तो हर जगह होते हैं, लेकिन नंदवारा का हाल बहुत खराब है। यहां बूढ़े-जवान और मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की जाती। वह गांव में आए दिन शव मिलने और आत्महत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहती हैं कि यहां का माहौल देखकर डर लगता है।
“हम यहां रहकर जानते हैं कि कितना डर लगता है। अपने बच्चों को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है।” मंजू की बातें दो मासूम भाइयों की मौत के बाद गांव में पसरी चिंता और असुरक्षा के एहसास को सामने लाती हैं। उधर, देवेंद्र पाल वर्मा की आईडी से अपलोड एक अन्य वीडियो में बच्चा मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग करता सुनाई दे रहा है।
