विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 06 Jul 2026 10:32 PM (IST)

बांदा के बिसंडा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया।

  2. शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, बांदा। घर में घुसे युवक ने शादी करने का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार आरोपित को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बिसंडा थाना के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता दो जुलाई की रात घर में सो रही थी। तभी रात करीब दो बजे गांव का अरमान घर में घुस गया। सो रही विवाहिता के साथ छेड़खानी करने पर उसकी नींद खुल गई। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकाते हुए चुप रहने की हिदायत दी। बाद में शादी उससे करने का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया।

आरोपित के धमकी देते हुए भागने के बाद पीड़िता ने बाहर गए स्वजन को फोन से घटना की जानकारी दी। इसमें पति के आने पर महिला ने रविवार रात पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

बिसंडा थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि महिला के एक बच्ची है। जबकि आरोपित युवक अविवाहित है। युवक का पहले से महिला के घर आना जाना था। मामले की जांच कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

युवती के साथ की छेड़खानी, स्वजन को पीटा

देहात कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के युवक सभाजीत ने दोपहर में उसका हाथ पकडकर अपनी तरफ जबरस्ती खींचना शुरू कर दिया। छेड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपित ने उसके भाई व पिता की डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।