विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पापा मैं जान दे रहा हूं, पुलिस मांग रही 5 लाख...', सुसाइड नोट लिख युवक ने दी जान, खुद पर लगे आरोप को बताया गलत 

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 18 Oct 2026 02:40 AM (IST)

बांदा में 25 वर्षीय आशीष कुमार सेन ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उसने पुलिस पर 5 लाख रुपये ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. युवक ने पुलिस पर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।

  2. झूठे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से परेशान होकर दी जान।

  3. सुसाइड नोट में युवती को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

जागरण संवाददाता, बांदा। पापा मैं जान दे रहा हूं, पुलिस पांच लाख रुपये मांग रही है तो मैं कहां से लाऊं। पेंटिंग का काम करने वाले 25 वर्षीय आशीष कुमार सेन ने फोन पर पिता रमेश सेन व चचेरे भाई पुष्पेंद्र से यह बात कही। इसके बाद शनिवार सुबह झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर बदौसा व अतर्रा रेलवे स्टेशन के बीच बंगलनपुरवा के पास उसका गर्दन कटा शव मिला।

युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें 15 अक्टूबर की रात पड़ोसी गांव की एक युवती की ओर से लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को झूठा बताया। पुलिस पर रुपये मांगने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।करमादांडी गांव निवासी आशीष कानपुर में पेंटिंग का काम कर रहा था। वह बीते सप्ताह ही घर लौटा था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

मौत के लिए युवती को बताया जिम्मेदार

उसने सुसाइड नोट में लिखा कि युवती ने जिस तारीख को सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, उस दिन वह चित्रकूट के भगवतपुर में था। उसने अपने मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाकर जांच कराने की मांग भी की। युवती के माता-पिता पर उसे फंसाने का आरोप लगाया। अपनी मौत के लिए युवती को जिम्मेदार बताया।

चचेरे भाई पुष्पेंद्र का आरोप है कि आशीष ने फोन कर बताया था कि पुलिस उसे परेशान कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक ने अपनी दोनों बहनों की शादी में मदद करने की गुहार भी लगाई। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका था। युवती के पिता की तहरीर पर उसको फोन कर जांच के लिए थाने बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी के 10 जिलों में नए एसआरजी सिलेक्ट, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की संभालेंगे जिम्मेदारी

रुपये मांगने का आरोप गलत है। दिवंगत युवक के स्वजन तहरीर देते हैं तो जांच कर युवती के विरुद्ध झूठी शिकायत करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि युवक के घर एक दारोगा व सिपाही को भेजा गया था, पर रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है।