Move to Jagran APP

बांदा का कुआं-तालाब जियाओ अभियान अनोखा कार्य

नेशनल वाटर मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित आठवीं वाटर टाक कार्यशाला में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव डा.यूपी सिंह ने कुआं-तालाब जियाओ अभियान की जमकर तारीफ की। कहा कि यह देश के लिए माडल है। इसी के आधार जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने डीएम हीरा लाल को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:07 AM (IST)
बांदा का कुआं-तालाब जियाओ अभियान अनोखा कार्य
बांदा का कुआं-तालाब जियाओ अभियान अनोखा कार्य

जागरण संवाददाता, बांदा : नेशनल वाटर मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित आठवीं वाटर टाक कार्यशाला में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव डा.यूपी सिंह ने कुआं-तालाब जियाओ अभियान की जमकर तारीफ की। कहा कि यह देश के लिए मॉडल है। इसी के आधार जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने डीएम हीरा लाल को सम्मानित किया।

loksabha election banner

केंद्रीय सचिव यूपी सिंह ने कहा कि सबसे कम लागत वाला जल संरक्षण का माडल बांदा में तैयार हुआ है। कुआं-तालाब जियाओ अभियान अपने आप में अनोखा कार्य है। उन्होंने जनपद के जल संरक्षण का माडल ग्राम जखनी पर भी चर्चा की। कहा कि देश के सभी राज्यों व जिलों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान डीएम हीरा लाल ने मंच से जल संरक्षण के लिए चलाए गए कुआं-तालाब जियाओ अभियान के बारे में सभी से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की मुहिम जिले में पूरी तरह सफल रही है। इसमें आम जन की सहभागिता के साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दायित्व दिए गए। उनका हर स्तर पर उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान केंद्रीय सचिव ने डीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे देश भर से करीब 160 लोगों ने प्रतिभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.