Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बबेरू को मिली चौकी की सौगात

संवाद सहयोगी बबेरू महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक ने महिला चौकी का उद्घ

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बबेरू को मिली चौकी की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बबेरू को मिली चौकी की सौगात

संवाद सहयोगी, बबेरू : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक ने महिला चौकी का उद्घाटन किया। अन्य जगह पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

loksabha election banner

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुलिस अधीक्षक ने बबेरू कोतवाली में महिला सशक्तीकरण दिवस पर रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। कहा कि मिशन शक्ति तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। महिलाओं को किसी तरह की समस्या आती है तो टोल फ्री नंबर 1090, 112 पर जानकारी दें। डरने की जरूरत नहीं है। महिलाएं अपने आप में स्वयं शक्तिमान हैं। इस दौरान थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी व बबेरू महिला पुलिस चौकी प्रभारी रसिन देवी ने भी महिलाओं को जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न से डरें नहीं संघर्ष करें। किसी तरह की समस्या पर सूचना दें। हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम, कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महर्षि बालिका इंटर कालेज में महिला सशक्तीकरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रताप सिंह सचान, सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सुविधाएं दी जा रही हैं। योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। आज सेना में भी महिलाएं पायलट जैसे पदों पर काम कर रही हैं।

---------------------

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, बांदा: प्रदेश सरकार की पहल से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबन बनाने की दिशा में मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका की ओर से निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मिशन शक्ति के तहत सोमवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पालिका के अवस्थी पार्क में महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वही रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा दस की छात्रा नंदनी रही। तृतीय स्थान पर कक्षा दो कि छात्रा आरूषी रही। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ग्रुप में हुआ जिसमे प्रथम स्थान पर मुस्कान, मालती, नंदनी, आयशा, रोशनी, ज्योति रही। द्वितीय स्थान पर महक, कुसुम, पूजा, सपना रही। प्रतियोगिता में स्थान पाए सभी छात्राओं को पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इओ बुद्धि प्रकाश, डीपीएन अभिषेक कुमार, सुमंत सिंह राठौर, हेमंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.