घर में घुसे लुटेरों ने किशोर को गोली मारी
शहर से सात किलोमीटर दूर शिवनायक पुरवा (महोखर) में मंगलवार को रात चार सशस्त्र बदमाश घर में दाखिल हो गए। आहट पाकर गृह स्वामी व स्वजन जाग गए। विरोध करने पर डकैतों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर पीटा। छत में सो रहा भतीजा आया तो बदमाशों ने उसे तमंचे से गोली मार दी। ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा तो वह बक्सा छोड़कर भाग गए। छीना झपटी में बदमाश भी घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर
जागरण संवाददाता, बांदा :
शहर से सात किमी दूर शिवनायक पुरवा (महोखर) गांव में मंगलवार रात चार बदमाश एक घर में घुस गए। आहट पाकर गृह स्वामी व स्वजन जाग गए। विरोध पर लुटेरों ने दंपती को बंधक बनाकर पीटा। छत में सो रहा भतीजा आया तो उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा तो वह बक्सा छोड़कर भाग गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर के मजरा शिवनायक पुरवा में 37 रामबाबू वर्षीय रामबाबू अपनी पत्नी के साथ रहते है। वह मंगलवार रात घर में सो रही थीं। तभी करीब दो बजे कुछ आहट मिली। रामबाबू व पत्नी घर के बाहर आए तो चार बदमाशों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और विरोध करने पर बट से पीटा। शोर सुनकर छत में सो रहा 17 वर्षीय भतीजा ओमप्रकाश नीचे आया तो बदमाशों ने उसे भी बांध दिया। चिल्लाने पर तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके दाएं हाथ के कंधे को चीरते हुए निकल गई। बदमाश बक्सा लेकर घर से बाहर भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा। एक बदमाश पकड़ में आया, लेकिन वह भाग निकला। इस बीच छीना झपटी में बदमाशों भी जख्मी हुए। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा व देहात कोतवाली इंसपेक्टर धर्मेंद्र कुमार पुलिस के बल के साथ पहुंचे। घायल ओमप्रकाश, रामबाबू व राजाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि बदमाश यहीं आसपास के हो सकते हैं। घायल बदमाश कहीं इलाज जरूर कराएंगे, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत व भय का माहौल है।