Move to Jagran APP

संस्था से सफाई पर पालिकाध्यक्ष की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, बांदा : नगर पालिका के संसाधनों का प्रयोग कर पालिका क्षेत्र के कूड़ा उठवाने

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:51 PM (IST)
संस्था से सफाई पर पालिकाध्यक्ष की कार्रवाई
संस्था से सफाई पर पालिकाध्यक्ष की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, बांदा : नगर पालिका के संसाधनों का प्रयोग कर पालिका क्षेत्र के कूड़ा उठवाने व सभी घरों से पैसा वसूलने वाली संस्था के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष ने अब सख्त रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष को एक पत्र लिए तत्काल संस्था को हटाए जाने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष का आरोप था कि बिना उन्हें सूचना दिए नगर पालिका के ईओ ने प्रयाग संस्था को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी। जबकि इसकी कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। जबकि नगर पालिका के ईओ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये मामला उनके जिले में आने से पूर्व का है। इसकी फाइल निकलवाकर देखी जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी।

loksabha election banner

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभाग की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका की ओर से प्रयाग ट्रस्ट नामक एक संस्था को यह काम सौंप दिया गया था। संस्था पालिका के 18 रिक्शों के जरिए डोर-टू-डोर कलेक्शन का काम करवा रही थी। हालांकि इस कार्य में पालिका के सफाई कर्मी ही लगे हैं। संस्था प्रति घर प्रतिदिन के हिसाब से इसका शुल्क भी वसूल कर रही है। यह पैसा संस्था अपने पास रख रही है। जागरण में कर्मचारी व संसाधन पालिका के वसूली कर रही संस्था शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने अधिशासी अधिकारी को संस्था को इस कार्य से हटाकर पालिका के जरिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया है। अध्यक्ष ने पत्र जारी कर ईओ से कहा है कि दो माह से पालिका में 35 रिक्शे खड़े हैं। आउट सोर्सिग के जरिए 35 कर्मचारियों की नियुक्ति कर कूड़ा कलेक्शन कराया जाए। ईओ को जारी पत्र में अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से आपको निर्देशित किया जा चुका है कि संस्था को इस कार्य से हटाया जाए। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अध्यक्ष ने तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

-----------------------

- मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। पालिकाध्यक्ष के पत्र पर फाइल निकलवाकर देखा जाएगा। अगर काम नियम विरूद्ध सौंपा गया है तो कार्रवाई की जाएगी।

- संतोष कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.