हर बूथ पर बनेगी 50 प्रभावशाली लोगों की सूची
भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज जूम ऐप के माध्यम से बैठक की। इस दौरान एमएलसी चुनाव के लिए पार्टी के जारी निर्देशों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने चुनाव जीतने के प्रमुख बिदुओं पर चर्चा की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 50 प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज जूम ऐप के माध्यम से बैठक की। इस दौरान एमएलसी चुनाव के लिए पार्टी के जारी निर्देशों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने चुनाव जीतने के प्रमुख बिदुओं पर चर्चा की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 50 प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद व एमएलसी चुनाव जिला संयोजक कमलेश अवस्थी तथा सहसंयोजक उत्तम सक्सेना की मौजूदगी में विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक हुई। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने मतदाताओं से संपर्क तथा संवाद की समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर 50 प्रभावशाली लोगों की सूची बनाते हुए बूथ के कुल मतदाताओं को इन्हीं 50 प्रभावशाली लोगों के हवाले कर तैयारियों को आगे बढ़ाया जाए। कहा कि मंडल स्तर पर मतदाताओं को ए, बी, सी श्रेणी में बांट कर उनसे संपर्क, संवाद व संबंध कायम रखा जाए। चुनाव को जीतने की रणनीति पर कार्य करना है। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने सभी विधानसभा संयोजकों से अभी तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर, जिला स्तर पर तथा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाकर पोलिग प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक तथा सेक्टर प्रभारियों सहित चुनाव की ²ष्टि से महत्वपूर्ण लोगों को जोड़ते हुए ग्रुप से ही सभी तैयारियां संचालित करना है। बैठक में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने जनपद की तैयारियों का ब्यौरा पेश किया।