Move to Jagran APP

यमुना की बाढ़ में घिरे दर्जन भर गांव

जागरण संवाददाता, बांदा : लगातार बारिश से जिले में यमुना के तटवर्ती करीब दर्जन भर गांव बाढ़

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 10:18 PM (IST)
यमुना की बाढ़ में घिरे दर्जन भर गांव
यमुना की बाढ़ में घिरे दर्जन भर गांव

जागरण संवाददाता, बांदा : लगातार बारिश से जिले में यमुना के तटवर्ती करीब दर्जन भर गांव बाढ़ से घिर गए हैं। बुधवार को प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को इन गांवों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। जिले में सप्ताह भर से लगातार बारिश हो रही है। इससे केन और यमुना लगातार बढ़ रही हैं। हालाकि बुधवार को दोनों घटने लगी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

पैलानी तहसील में यमुना नदी खतरे के निशान को छूने को उतावली है। यह करीब ढाई मीटर नीचे रह गई है। जबकि केन नदी का जल स्तर भी अभी तक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को यमुना का जल स्तर 93.26 और यमुना का 97.47 मीटर है। केन में खतरे का निशान 104 मीटर और यमुना में 100 मीटर पर है। यमुना के तटवर्ती करीब दर्जन भर गांवों में बाढ़ दस्तक देने लगी है। यहां शंकर पुरवा, पड़ोहरा, सबादा, इछावर, ¨सधनकलां आदि गांवों में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने लेखपालों व कानूनगो को बाढ़ चौकियों में पूरी सतर्कता के साथ लगने को कहा है। उधर, जिलाधिकारी हीरालाल ने तहसील प्रशासन से इन गांवों में निगाह रखने और पल-पल की खबर देने को कहा है।

------

बीते 24 घंटे में हुई 51 मिमी बारिश

जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 52 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। लेकिन दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए हलकी धूप निकली। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पूर्वी हवाएं स्थिर होने से मानसून सक्रिय हुआ है। अभी दो दिन लगातार बारिश के आसार हैं। गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है।

--------

कई मोहल्ले में टापू बने मकान

मंडल मुख्यालय के कई मोहल्ले मंगलवार की रात की बारिश से टापू बन गए। घरों तथा बाहर सड़कों पर लबालब पानी भर गया। सुबह लोग जगे तो दरवाजों पर पानी देख परेशान हो गए। सेढ़ू तलैया, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर, कुशवाहा नगर, खाईंपार में जलभराव से कई घरों में चूल्हे नहीं जले। नगर पालिका की सफाई टीम यहां तक नहीं पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.