90 प्लस का महिलाओं में दिखा जुनून
??? ????? ?? ????? ????? ?? ???????? ??? ??????? ?? ?????????? ????? ???? ???? ???? ???????? ???? ?? ????? ? ????? ???? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ?? ??? ?? ??? ??? ?????? ?? ?? ???? ?? ???? ? ????????? ????? ??? ???????? ??? ??????? ????? ?????? ??????? ?? ??? ??? ???? ?? ??? ?????? ?? ???? ????
जागरण संवाददाता, बांदा : आधी आबादी को मतदान बूथों तक पहुंचाने में महिलाओं की प्रशिक्षित टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। जिला और ब्लाक व ग्राम स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। एक बूथ पर टीम में समूहों की दस, गांव की पांच व आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा, शिक्षिका आदि महिलाएं शामिल होंगी। गुरुवार को शहर में रैली के साथ अभियान का आगाज हुआ। नोडल अधिकारी व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करुणाकर पांडेय की अगुवाई में निजामी पैलेस से रैली की शुरुआत हुई। यह जामा मस्जिद होते हुए रायफल क्लब पहुंची। इसके पहले जिलाधिकारी हीरालाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते में महिलाओं ने मतदान 90 प्लस से संबंधित नारे बुलंद किए। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने महिलाओं को वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने की प्रेरणा दी। रैली में शामिल 1332 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी रहीं। रैली का समापन राइफल क्लब में हुआ।