बांदा में फंसे 23 लोगों को रोडवेज बस से घर भिजवाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में फंसे लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की पहल शुरु हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शनिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की देखरेख में जिले में फंसे 23 बाहरी लोगों को रोडवेज बस से गंतव्य तक स्थान भेजा गया।
तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि बाहर से आकर यहां फंसे 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट बेहतर आने पर इन्हें गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया है। भेजे गए लोगों में चित्रकूट के दो, सतना के तीन, बांदा ग्रामीण अंचल के 14, इलाहाबाद के चार व्यक्ति हैं। यह लोग यहां कई दिनों से फंसे थे। इलाहाबाद के प्रवीण ने बताया कि कई दिनों से यह उम्मीद छोड़ दी थी शायद लॉक डाउन में घर नहीं जा पाएंगे। सूबे के मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें