कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की जयंती
जागरण संवाददाता, बांदा: जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला व शहर कमेटी ने संयुक्त रूप से संजय गांधी की
जागरण संवाददाता, बांदा: जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला व शहर कमेटी ने संयुक्त रूप से संजय गांधी की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि संजय गांधी ने अल्प कार्यकाल में जो देश के लिए कार्य किए हैं वह हमेशा याद रहेंगे। उनके पांच सूत्रीय कार्यक्रम शिक्षा, दहेज उन्मूलन, वृक्षारोपण, परिवार नियोजन, जाति प्रथा उन्मूलन ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाया। उन्होंने युवाओं को प्रेरण दी कि युवा अपनी शक्ति का प्रयोग देश को सशक्त व समृद्ध बनाने में करें। वरिष्ठ नेता मोम् इदरीश ने कहा कि हमे संजय गांधी ने जो रास्ता दिखाया है उनके पांच सूत्रों को हमें याद रखना चाहिए और अपने जीवन में अपनाना है। इस मौके पर रामपाल अवस्थी, बीलाल, डा. संजय द्विवेदी, संतोष कुमार द्विवेदी, मकसूद अहमद, सूरज बाजपेई, मो.अजीम, मोम् इरफान, नाथूराम, धीरेंद्र सविता, इमामुद्दीन, जयकिशोर, सुखदेव, चंदादेवी, हरिश्चंद्र वाजपेई जयकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।