Move to Jagran APP

सरकार की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाएंगी महिलाएं

जागरण संवाददाता बांदा भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रू

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 06:13 PM (IST)
सरकार की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाएंगी महिलाएं
सरकार की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाएंगी महिलाएं

जागरण संवाददाता, बांदा: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि घर- घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जाएगा।

loksabha election banner

बैठक में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमन शर्मा व प्रीति जयसवाल ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण एवं उनके अधिकारों को दिलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महिला बटालियन का गठन कर महिलाओं की भर्ती की गई। 1.8 करोड़ महिलाओं के सुकन्या समृद्धि बचत खाते खोले गए 10 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया। 1.52 लाख से अधिक गरीब कन्याओं का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार की सहायता देकर उनका विवाह कराया गया। इसके अलावा मुफ्त गैस सिलेंडर, शबरी संकल्प योजना, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई। जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम में स्वेता सिंह, मंजू देवी, अभिलाषा मिश्रा, हेमलता वर्मा, गुड्डी सिंह आरती तिवारी हीरा गुप्ता किरण सेठी आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.