विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1661 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 06:10 PM (IST)

जागरण संवाददाता बांदा जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब स्मार्ट व हाईटेक मोबाइल से लैस हो

1661 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन
1661 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्ट फोन

जागरण संवाददाता, बांदा : जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब स्मार्ट व हाईटेक मोबाइल से लैस हो गई हैं। शासन ने 1661 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सुविधा मुहैया कराई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 50 महिलाओं को स्मार्ट फोन सौंपे। अब पंजीकृत बच्चों व उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की सही लेखा-जोखा रख सकेंगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी समय से हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है। अब यह व्यवस्था सुनिश्चित हो पाई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ निदेशालय की ओर से जनपद में 1661 स्मार्ट फोन की व्यवस्था की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में इनका वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को फोन का वितरण किया। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग पोषण ट्रैकर के अंतर्गत लाभार्थियों की फीडिग के लिए किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, जिला फील्ड समन्वयक आइएम सैम प्रोग्राम यूनिसेफ , जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।