1.41 करोड़ के पुलों से आवागमन होगा सुगम
जागरण संवाददाता, बांदा : तीन नए पुलों के निर्माण के बाद शहर का दायरा और वृहद हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, बांदा : तीन नए पुलों के निर्माण के बाद शहर का दायरा और वृहद हो जाएगा। वहीं बढ़ते ट्रैफिक के बीच आवागमन में भी लोगों को सहूलियत मिल जाएगी। दो उपरिगामी सेतु झांसी-मानिकपुर रेल सेक्सन में बनाए जा रहे हैं जबकि तीसरा पुल केन नदी के राजघाट पर ¨रग रोड को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन है। तीनों के निर्माण में 1 अरब 40 करोड़ 71 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
जल्द ही शहर को विकास के पंख लगेंगे, तीन नए पुलों का निर्माण शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि इनमें आवागमन शुरू होने के बाद शहर का दायरा और विस्तृत हो जाएगा। शहर के आवास विकास निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला द्वारा आरटीआइ के तहत मांगी गई सूचना में राज्य सेतु निर्माण निगम की बांदा इकाई द्वारा दी गई सूचना में अवगत कराया गया है कि मौजूदा समय शहर में तीन पुलों का निर्माण चल रहा है। इसमें केन नदी पर राजघाट पर ¨रग रोड को जोड़ने के लिए 4164.69 लाख की लागत से नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। सात खंभों पर कुओं की सि¨कग का कार्य चल रहा है। शेष 13 पर फाउंडेंशन का कार्य किया जाना है और 13 फीसद कार्य हो भी चुका है। यह पुल मार्च 2021 तक यातायात के लिए चालू हो जाएगा। इसी प्रकार दो उपरिगामी सेतु झांसी-मानिकपुर रेल सेक्सन में बनाए जा रहे हैं। किमी 1313/9-1314 (बांदा से खैराडा के मध्य) 5161.09 लाख की लागत से उपरिगामी सेतु बनाया जा रहा है। सेतु निर्माण इकाई बांदा ने 9 फीसद कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी है। इसी तरह झांसी-मानिकपुर रेल सेक्सन के किमी 1322/8-9 में 4746.09 लाख की लागत से उपरिगामी सेतु का निर्माण होगा। इस सेतु का कार्य 8 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह दोनों ओवरब्रिज मार्च 2020 तक यातायात के लिए चालू किए जाने का दावा किया गया है।