पुल से नीचे गिरा सवारियों से भरा टेंपा, 12 घायल
संवाद सहयोगी, नरैनी : सवारियों से भरा टेंपो बागै नदी पुल से अनियंत्रित होकर 10 फुट नीचे बाग
संवाद सहयोगी, नरैनी : सवारियों से भरा टेंपो बागै नदी पुल से अनियंत्रित होकर 10 फुट नीचे बागै नदी में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 12 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के सढ़ा गांव से टेंपों सवारियां लेकर नरैनी आ रहा था। रास्ते में गुढ़ा चौकी अंतर्गत बरछा बागै पुल की चढ़ाई चढ़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर 10 फुट नीचे बागै नदी में गिर गया। हादसे के समय वाहन में 12 लोग सवार थे। इससे हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी को किसी तरह बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 व 102 से रक्सी गांव के घायल शोभा (33) पत्नी मलखे, राम देवी (50) पत्नी मलका , रचना (12) पुत्री महेश , दुर्गा प्रसाद (60) , व ग्राम दुर्गापुर के राजेंद्र (10) पुत्र राजा उसकी बहन गुड़िया (5), मनोज (16) पुत्री दुर्गा , रमजाइया (50) पत्नी मैकू निवासी रक्सी सहित सात को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल शोभा, रचना, दुर्गा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन में सवार पांच अन्य मामूली घायलों ने अपना उपचार अलग-अलग जगह पर कराया है।