यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक की मौत, आधा दर्जन भर्ती

बांदा, जागरण संवाददाता : जिले में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीती रात जहां बुखार से पीड़ितों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा भर्ती हैं।
जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की तादात रोज बढ़ती जा रही है। बीती रात आधा से ज्यादा बुखार पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से नवाब टैंक निवासी सलीम का दो वर्षीय पुत्र अरमान की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। इसके अलवा पारस (7) निवासी अछरौड़ मटौंध, शिवसती देवी (30) निवासी शंकर नगर बांदा, गिरजा (40) क्योटरा, कुसुमा (55) कनवारा, अर्चना (30) स्वराज कालोनी, रघुराई (50) निवासी गुरेह, रेखा (40) निवासी स्वराज कालोनी, कुशाग्र (3) निवासी कालूकुआं, अंकिता (22) जरैली कोठी को बीती रात तेज बुखार से पीड़ित होने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डाक्टर विनीत सचान ने कहा कि ढंडा-गर्म होने के कारण यह बुखार लोगों को ग्रसित कर रहा है। इसके बचाव के लिए पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दें। हो सके तो खाने में एक-दो रोटी की भूख बचाकर रखें।
