तुलसीपुर मार्ग पर कांग्रेसियों ने शुरू की महारसोई
संवादसूत्र बलरामपुर कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर छह से 12 जून तक महारसोई का संचालन
बलरामपुर :
कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर जिले में छह से 12 जून तक महारसोई का संचालन शुरू कर दिया। पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह व धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने महारसोई का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहाकि गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महारसोई का आयोजन तुलसीपुर मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने शनिवार से शुरू किया गया है। जो 12 जून तक चलेगा। कहाकि कांग्रेस आमजन के दर्द को समझती है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिए है। पहले दिन जरूरतमंदों ने भोजन किया। शफीक अख्तर, खालिद बिन अफजल, डॉ. पंकज गुप्त, विनय मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र, शिव लाल, शीलू सिंह, प्रशांत पांडेय, डॉ. हामिद बलरामपुरी, अवधेश पाल सिंह, राज कुमार गुप्त, विकास सिंह विक्की दीपक मिश्र, मास्टर हनीफ व आफताब खां मौजूद रहे।