महिलाओं को कानून के प्रति किया जागरूक
बलरामपुर : महिलाओं को संविधान से प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देने के लिए महिला समाख्या ने
बलरामपुर : महिलाओं को संविधान से प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देने के लिए महिला समाख्या ने क्षेत्र के बक्सरिया गांव में रात चौपाल लगाई। जिसमें विभिन्न ¨बदुओं पर किशोरियों व महिलाओं को जानकारियां दी गईं। जिला संदर्भ व्यक्ति माया देवी ने कहा कि संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का अधिकार मिला हुआ है। घरेलू ¨हसा से पीड़ित महिलाएं कानून का सहारा लेकर अपने को सुरक्षित बना सकती हैं।
नीतू ने बताया कि यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की सूचना वूमेन पार लाइन 1090 पर तत्काल दें। इन पर की गई शिकायतें महिलाएं ही सुनती हैं व उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाता है। कानूनी व चिकित्सीय सहायता के लिए गांव स्तर पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद हैं। इनकी सहायता से भी समस्याओं का निदान कराया जा सकता है। ग्राम प्रधान अखलाक, सरोज, मंशा, रेनू, सावित्री, प्रभा, सुशीला देवी, आरती, लक्ष्मी मौजूद रहीं।